फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने किया अधिवक्ताओं का सम्मान

Fri, 09 Jan 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यदि हालात उनके अनुसार रहे तो अधिवक्ताओं के लिए कचहरी परिसर में बनी तीन मंजिला इमारत को जल्द ही खुलवा दिया जाएगा। जिससे कचहरी के अधिवक्ताओं को पक्की छत के नीचे अपने काम करने को मिलेगा।
विज्ञापन


यह बातें बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने कहीं। वह गुरुवार को बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य अतिथि जिला जज एसके सिंह ने कहा कि वह हर हाल में अधिवक्ताओं के साथ खड़े हैं। अधिवक्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान के लिए वह हर प्रयास करेंगे। इसके बाद जिला जज ने 101 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनय मोहन सिंह, विनोद कृष्ण शर्मा, इकबाल सिंह, राघवेंद्र पाल, गुलाब सिंह चौहान, शैलजा शरण शुक्ल, केडी शर्मा, अशोक शुक्ला, सीमा खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें