फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन पर कार्रवाई का प्रस्ताव पास

Sun, 24 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप लाइन परियोजना के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की एनओसी लिए बिना ही जल निगम अधिकारियों ने सड़क किनारे की पटरी खोद डाली।
विज्ञापन


जिला पंचायत की बैठक में पुरवा विधायक उदयराज यादव के इस मामले में सवाल पूछने पर जलनिगम एक्सईएन बगले झांकने लगे।

इस पर जब विधायक ने एक्सईएन पर कार्रवाई के लिए सीडीओ से पत्र भेजने को कहा तो वहां पर मौजूद जिला पंचायत सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया। बैठक में बिजली, सड़क व पानी के मुद्दे छाए रहे।

शनिवार को जिला पंचायत की बैठक अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे शुरु हुई। सबसे पहले अपर मुख्य अधिकारी अशोक यादव ने गत बैठक की कार्रवाई सदन में प्रस्तुत की। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि इंदिरा आवास के लिए जो नए नियम बने हैं , उसके तहत पात्रों का चयन की समयसीमा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


इस पर पुरवा विधायक उदयराज यादव ने कहा कि वर्ष 2002 में बनाई गई बीपीएल सूची में उन लोगों के नाम हैं जो साधन संपन्न हैं। इसके बाद भी यह लोग शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। जबकि जो पात्र हैं वह कच्चे झोपड़ों में रहने को विवश हैं।

सीडीओ से कहा कि इस मामले में जल्दबाजी न करें। चाहे एक माह का समय लगे सही सर्वे कराकर गरीबों को लाभ दिलाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जवाब दिया कि जनगणना हो चुकी है। अब ग्राम विकास अधिकारी पंचायत स्तर पर जाकर डोर टू डोर चेक करेंगे।
विज्ञापन


जो जनगणना सूची है, उसका ही सर्वे होगा। सर्वे के माध्यम से सूचियां ठीक की जाएंगी। इसके बाद गोविंद यादव ने नलकूप खराब होने का मामला उठाया। उदयराज ने भी माना कि करीब 80 प्रतिशत नलकूप हमेशा खराब रहते हैं। इसी मामले में जलनिगम एक्सईएन को आड़े हाथों लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें