फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान से हजारों का माल पार

Sun, 24 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के व्यवसायिक प्रतिष्ठान चोरों के निशाने पर हैं। बीती रात चोरों ने एक किराना दुकान की कुंडी काटकर पचास हजार का माल पार कर दिया। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
विज्ञापन


थाने के अचलगंज कस्बा निवासी मोहित गुप्ता की चौराहे पर राजीव किराना मर्चेंट की दुकान है। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मकान की छत से नीचे आकर कमरे की कुंडी तोड़कर दुकान में रखे दो भरे गैस सिलेंडर, तीन टीन रिफाइंड के साथ अन्य खाने-पीने का सामान तथा दस हजार रुपया नगद पार कर दिये।

इसी दौरान चोरों ने दुकान के बगल में स्थित ओमशंकर सर्राफ की दुकान के होलपास काटकर चोरी का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना पर पहुंचे बीघापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी ने निरीक्षण कर चोरी कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने मोहित गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए दो स्मैकियों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से महज चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट  के बावजूद चोरों के दुस्साहस से कस्बावासी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें