फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थान बचाने को एसडीएम की ली शरण

Sun, 26 Jul 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महुए के पेड़ के नीचे बने देवस्थान पर कुछ दबंगों के कब्जा किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की है। इसके अलावा लोगों ने सांसद साक्षी महाराज से भी ग्राम समाज की भूमि पर बने इस देवस्थान को दबंगों से छुड़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव टीकाखेड़ा, सतकूखेड़ा, अजीतखेड़ा व लालीहार मजरा नेवरना निवासी रामबाबू, पुष्पेंद्र, रामबाबू, सर्वेश, सियाराम, आलोक यादव आदि ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि गांव के पास पड़ी सरकारी भूमि पर करीब सौ साल से भी अधिक पुरान महुए का पेड़ लगा हुआ है।

इस स्थान को लोग मांगलिक कार्यक्रमों व अन्य भक्ति कार्यक्रमों में उपयोग करते हैं। कुछ दिनों से गांव के ही कुछ दबंग लोग इस भूमि पर कब्जा करने की नीयत से यहां पर पूजन करने जाने वाले लोगों से मारपीट व अभद्रता करते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम व सांसद से इस देवस्थान को दबंगों के चंगुल से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें