फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के तीन लोगों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अचलगंज। चारा लेने गई किशोरी से दुष्कर्म की दो लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन आरोपी पक्ष की महिला ने दुष्कर्म पीड़ित किशोरी पक्ष के तीन लोगाें पर (13) साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को सीओ बीघापुर ने थाना पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को गांव के ही दो लोगों पर (15) वर्षीय बेटी से दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को आरोपी पक्ष की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक दिन पूर्व उनके पक्ष के लोगों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी के परिवार के तीन लोगों पर 13 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि शनिवार शाम उसकी 13 वर्षीय बेटी शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और छेड़छाड़ की। दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रविवार को सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया अचलगंज थाना पहुंचे और दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। एसओ अतुल तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में गांव के दोनों मामले एक दूसरे को फंसाने की नीयत से दर्ज कराने जैसा लग रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें