फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव में मिठाई कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर चोरों ने 15 लाख उड़ाए

Sun, 10 Jan 2021 02:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पुलिस ने की घटना की जांच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव बड़ौरा में शनिवार रात रमेश मिठाई कारोबारी रमेश चंद्र गुप्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसके दरवाजे की कुंडी बाहर से बंदकर 2 लाख की नगदी व जेवर समेत 15 लाख का सामान पार कर दिया। सुबह 4 बजे नींद खुलने पर परिजन उठे तो बाहर से दरवाजा बंद देख रिश्तेदारों व पुलिस को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से मौके पर जांच की है। पीड़ित रमेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। रमेश के अनुसार उसका बेटा संदीप सरकारी टीचर है। उसके व उसकी पत्नी के जेवर चोर भी पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें