फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के शपथपत्र के बिना दी रिपोर्ट, दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत जमीन का किसानों को मुआवजा देने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। दो लेखपालों ने 125 किसानों की रिपोर्ट बिना शपथ पत्र के दे दी। इस पर एसडीएम ने दोनों को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की है।
विज्ञापन

एनएच 6 के निर्माण में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है, उनसे मुआवजे के लिए आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। लेखपाल दिनेश कुमार ने ग्राम बछौरा में 32 व बीकामऊ सें 58 आवेदनों की सूचना दी थी। वहीं लेखपाल विक्रांत ने काशीपुर से 35 आवेदनों की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। दोनों लेखपालों ने किसी भी किसान का शपथपत्र बनवाकर तहसील कार्यालय में जमा नहीं कराया। जिस पर उपजिलाधिकारी पुरवा अजीत जायसवाल ने नाराजगी जताकर दोनों लेखपालों को भ्रामक सूचना देने व कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें