फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने में तीन पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर निवासी युवती के पिता ने उन्नाव शहर निवासी युवक व भाई और मां के खिलाफ बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र निवासी युवक ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मौजूदा समय में वह सदर क्षेत्र की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। कंपनी के पास ही किराए पर कमरा लेकर पत्नी व बेटी के साथ रहता है। बेटी की दोस्ती शहर के कंजी मोहल्ला निवासी अरहान खान से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और बात करने लगे। बाद में उसने बेटी को झांसा देकर अपनी बातों में फंसा घर में रखा करीब ढाई तोला सोने के जेवर भी हड़प लिया था। अब युवक भाई और मां के साथ मिल बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अरहान खां को गिरफ्तार किया है।



घर में घुसकर युवती को पीटा, छेड़छाड़ का आरोप
उन्नाव। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि 13 अगस्त की रात 9:23 बजे लगभग घर में थी। तभी घर में किराए पर रहने वाली महिला ने फोन कर चार लोगों को बुला लिया। घर के अंदर घुसकर बाहरी लोगों ने मारपीट कर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ की। किसी तरह बचकर 1090 पर जानकारी दी। पुलिस के डर से सारे लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें