फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भाजपा के शासन को उखाड़ फेंकेंगे सपाई

Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव देवपुर अदनखेड़ा में पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें सपा की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद अन्नू टंडन पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी विचारधारा ही देश के सभी वर्गों को आपस में एक दूसरे को जोड़कर सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा कर सकती है। पीडीए पंचायतों के माध्यम से सपा कार्यकर्ता समाज के कमजोर वर्गों में एकजुटता पैदा करके सभी को साथ लेकर भाजपा के शासन को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर में पीडीए पंचायतों को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक मिशन की तरह चला रहे हैं। इसे अनवरत रूप से चलाते हुए गांव-गांव में समाजवादी विचारधारा की अलख जगाएंगे। इस दौरान सुनील कुमार यादव, देव शरण, इंद्रसेन, जिला सचिव गुड्डू शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदरपुर कर्ण विजय यादव, विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव नारायण गौड़ आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें