फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक पर चाकू से हमला करने में चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर युवक पर हुए चाकू से हमले और हवाई फायरिंग की घटना में पुलिस ने घायल के छोटे भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसओजी भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन्स मौहारी बाग निवासी उत्कर्ष अग्निहोत्री की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार शाम छह बजे वह ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहा था। घर के पास चार लोगों ने हाथ पकड़ा और गालीगलौज शुरू कर दी। उठाकर ले जाने का प्रयास किया। बड़े भाई उद्भव उर्फ विशाल अग्निहोत्री को इसका पता लगने पर वह आ गए। आरोपियों ने उसे और भाई को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों में शिवनगर मोहल्ला निवासी आशीष त्रिवेदी ने भाई उद्धव पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। साथ ही पिस्टल से फायरिंग भी की। घायल भाई को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी आशीष त्रिवेदी के साथ नितिन मिश्र, रोहित सोनी (दोनों का पता अज्ञात) और एक अज्ञात युवक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी आशीष त्रिवेदी को जेल भेजा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

आशीष दिल्ली में था योग शिक्षक, डेढ़ साल से नहीं गया

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी आशीष दिल्ली के एक स्कूल में योग शिक्षक था। डेढ़ साल पहले पिता की मौत होने के बाद वह घर आ गया था। तब से यहीं था। इस समय वह बेरोजगार है। यहां आने के बाद उसकी संगत भी गलत लोगों के साथ हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, उसके पास जो पिस्टल मिली है उसका लाइसेंस नहीं है। उसने छह महीने पहले ही उसे खरीदा है। पिस्टल जिससे खरीदी गई है, उसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



आरोपियों में एक अधिवक्ता भी शामिल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में शामिल नितिन मिश्र अधिवक्ता हैं। वह किराये के मकान में रहता है। शुक्रवार दोपहर उनके बस्ते पर जाकर एक युवती ने अपने मामले में दखलंदाजी न करने की धमकी दी थी। युवती पीड़ित पक्ष से जुड़ी बताई जा रही है। उसी धमकी से नाराज नितिन ने ही सभी को मारपीट के लिए बुलाया था। आरोपियों की तलाश में शुक्रवार रात को दही थाना पुलिस ने भी शिवनगर में कुछ स्थानों पर दबिश दी थी। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें