फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर समेत परिवार के 6 लोगों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस के 15 वर्षीय किशोर व उसके परिवार के 5 अन्य लोगों के खिलाफ 10 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पड़ोसी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर उसकी 10 साल की बेटी को बहलाकर गोड़े में ले गया और छेड़छाड़ की। महिला ने किशोर के परिवार के 5 अन्य लोगों पर भी यहीं आरोप लगाए। अजगैन कोतवाल ने अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी किशोर के पिता ने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा व पड़ोस की 10 वर्षीय बच्ची उसके घर ही खेल रहे थे। शोर गुल करने पर परिवार के लोगों ने दोनों बच्चों को बाहर जाकर खेलने की बात कह दी। जिस पर बच्चे बगल के गोड़े में खेलने के लिए चले गए थे। इसी बीच बच्ची की मां ने तेज आवाज में उसे बुलाया। घबराहट में बच्ची रोने लगी। जिस पर उसकी मां ने आरोप लगा दिया। उसने पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें