फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मां व बहन सहित 6

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमित जमाती की मां, बहन व पड़ोस में रहने वाले मोहान नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 68 की रिपोर्ट कोराना निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसमें पुरवा जमात में शामिल हुए दो युवक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मोहान नगर पंचायत के मोहल्ला सलखेमऊ निवासी जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपल भेज रहा है। 17 अप्रैल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए 68 सैंपल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें मोहान नगर पंचायत अध्यक्ष की भी रिपोर्ट शामिल हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में शहर के बुधवारी निवासी 1, अयोध्याखेड़ा, 1, तालिब सराय 1, बांगरमऊ के पिडना 1, औरास 4, बांगरमऊ 3, हैदराबाद 7, मोहान के 4, हसनगंज 9 व पुरवा के 2 व्यक्ति सहित 35 अन्य लोग शामिल हैं। रविवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि मोहान नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 30 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच के लिए भेजे गए 40 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिला अस्पताल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग क्षेत्रों व दूसरे राज्यों से वापस लौटे लोगों को पुलिस ने आइसोलेट कराया है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में 6 व सरस्वती मेडिकल कॉलेज में 20 लोगों को आइसोलेट कराया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के खरगौरा गांव में 18 अप्रैल को राजस्थान के भीलवाड़ा से लौटे 8 लोगों में तीन युवकों को खांसी आने पर उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, 5 लोगों को गांव के बाहर क्वारंटीन किया गया है। चिकित्साधिकारी ललित कुमार ने बताया कि तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें