फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मारपीट की दो मामलों में दंपती सहित आठ पर रिपोर्ट

Thu, 17 Jul 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। अलग-अलग गांव में मंगलवार देर शाम पांच बजे हुईं मारपीट की घटनाओं में दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के जजरौली गांव निवासी 40 वर्षीय कृष्णपाल पुत्र सूबेदार पत्नी शिमलादेवी (35) के साथ मंगलवार शाम चार बजे खेत पर हल से जोताई करने गए थे। गांव के कृपाल सिंह वहीं मवेशी चरा रहे थे। मवेशी खेत में जाने से कृष्णपाल और कृपाल सिंह के बीच कहासुनी हो गई। कृष्णपाल ने पत्नी शिमला देवी के साथ मिल कृपाल सिंह को खेत पर ही पीटकर गंभीर घायल कर दिया। कृपाल ने घर जाकर परिजनों को बताया तो उसके तीन बेटे यदुवेंद्र, विशाल और सुमेश ने खेत पहुंच दंपती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना में आसीवन थानाक्षेत्र के बारी थाना गांव निवासी मेवालाल (35) पुत्र जुराखन धान की बेड़ लगाने के लिए मंगलवार रात आठ बजे वह गांव के ठेकेदार पंकज के पास मजदूरों के लिए बात करने गया था। वहां पड़ोसी लवकुश अपने भाई अंकुश के साथ पहुंच गए। मेवालाल की बात चल ही रही थी कि लवकुश ने पंकज से प्रति बीघा बेड़ लगाने के लिए 2300 रुपये देने की बात कही। मेवालाल ने पहले से बात चलने के लिए कहा तो लवकुश विवाद पर उतर आए। बाद में दोनों भाईयों ने मेवालाल को पीट दिया, इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में दंपती सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें