फतेहपुर चौरासी के खस्ताहाल हफीजाबाद-बरुआघाट मार्ग पर शुरु हुआ निर्माण।
- फोटो : UNNAO
फ तेहपुर चौरासी(उन्नाव)। आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग ने खस्ताहाल हफीजाबाद-बरुआघाट मार्ग की मरम्मत शुरू कराई है। इससे आम जनता को जल्द राहत की उम्मीद जगी है।
गंगा कटरी क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए हफ ीजाबाद-बरुआघाट प्रमुख मार्ग है। ग्राम हफ ीजाबाद में इस मार्ग पर काफी बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे आम जनता को परेशानी होती थी। अमर उजाला ने 2 अगस्त को इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया और खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत शुरू कराई। मार्ग पर हुए गड्ढों को ईंटों से भरवा दिया गया है।
जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि यह मार्ग प्रधानमंत्री मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्व में बनी थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गड्ढों को भर दिया गया है। भविष्य में इस सड़क की मरम्मत का काम पीएमजीएसवाई से कराया जाएगा।