उन्नाव। टीकाकरण कराने से पहले महिला को अपना और बच्चे का कोविड टेस्ट कराना होगा। इसके बाद ही उसे टीका लगेगा। सैंपलों की संख्या बढ़ाने के लिए सीएमओ ने जिले जिला महिला अस्पताल के साथ सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन दो हजार कोरोना जांच के लिए सैंपल कराने के आदेश के बाद अब टीकाकरण के लिए आने वाली महिला व उसके बच्चे का भी सैंपल अनिवार्य कर दिया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कोरोना के लक्षण अब सामने नहीं आ रहे हैं। इसलिए सभी की जांच के आदेश दिए गए हैं। टीकाकरण में आशा व एएनएम बच्चे व उसकी मां को स्पर्श करती है। ऐसे में यदि संक्रमित न हो इसके लिए पहले ही मां व उसके बच्चे का टेस्ट करा लिया जाएगा। ताकि मां, बच्चे के साथ स्वास्थ्य कर्मी भी सुरक्षित रहें।