फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ृधर्म के मार्ग पर अडिग रहें - देवकी नंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के रामलीला मैदान में श्री राधा कृष्ण शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के आदर्श पूर्ण जीवन का प्रसंग सुनाया गया। कथा में पहुंचे अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर ने सनातन धर्म की रक्षा की बात कही।
विज्ञापन

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बताया कि भगवान श्रीराम ने अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए कठिन संघर्षों का सामना किया। श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि अपने जीवन में धर्म के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए।
उन्होंने सभी भक्तों को धर्म की रक्षा के लिए सजग रहने की अपील की। बताया कि आज के युग में भी धर्म की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध रहना आवश्यक है, चाहे वह समाज में शांति और सद्भाव बनाकर हो या हमारे विचारों और कर्मों के माध्यम से।
विज्ञापन

वहीं, अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सनातन धर्म के महत्व और इसकी रक्षा के प्रति संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी भक्तों को आगामी 16 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली तृतीय सनातन धर्म संसद में बड़ी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। इस दौरान धानुक समाज के अध्यक्ष राजकमल, सदर विधायक पंकज गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सियाप्यारी गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अमित गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें