फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सभी 2740 बूथों पर पंजीकरण शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के सभी 2740 मतदेय स्थलों पर आज शनिवार को विशेष कैंप आयोजित होंगे। इन कैंपों में छूटे पात्र नागरिकों व पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लगेंगे। बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 उपलब्ध होंगे। फॉर्म 6 आवेदन के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पते के दस्तावेज देने होंगे। डीएम ने सभी पात्र नागरिकों से नाम जांचने और पंजीकरण कराने की अपील की है। इसके साथ ही voters.eci.gov.in या Voter Helpline App के माध्यम से भी फॉर्म 6, 7 और 8 भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें