फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्राला, चालक-क्लीनर घायल

Wed, 21 Nov 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस-वे पर खंती में पलटा ट्राला व क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ग्राम सिरधरपुर के सामने सोमवार देर रात ट्रैक्टरों से लदा एक ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने ट्राला के केबिन में फंसे चालक- क्लीनर को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और गंजमुरादाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में ट्राला पर लदे सभी ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए।


सोमवार रात एक्सप्रेस वे के रास्ते एक ट्राला लखनऊ जा रहा था। ट्राला पर सात ट्रैक्टर लदे थे।  जिला कन्नौज के थाना सौरिख अंतर्गत ग्राम नगला तेज निवासी दीपक (25) पुत्र रामप्रकाश ट्राला चला रहा था। इसी गांव का क्लीनर प्रदीप (20) पुत्र जागेश्वर केबिन में बैठा था। ग्राम सिरधरपुर के सामने ट्राला बैरीकेडिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरा। गहरी खाई में गिरते ही उसमें लदे नए ट्रैक्टर इधर-उधर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व यूपीडा के गश्ती दल ने दोनों घायलों को गंजमुरादाबाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना चालक के परिजनों और ट्राला मालिक को दी है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। ट्राला मालिक व घायल चालक और क्लीनर के घर वाले भी यहां आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें