फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: काली झील पर 4.95 करोड़ से बनाया जाएगा आरसीसी पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। सफीपुर में तेजापुर-अल्लीपुर के बीच काली झील पर 4.95 करोड़ से आरसीसी पुल का निर्माण होगा। शासन ने इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया है।
जल्द काम शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में 2.20 करोड़ जारी कर दिए हैं। एक्सईएन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द निर्माण शुरू कराने की बात कही है।
तहसील सफीपुर क्षेत्र की ग्रामसभा शेरपुर के मजरा माढ़ापुर, तेजापुर और अल्लीपुर के बीच काली झील पड़ती है। यहां पर स्थायी पुल नहीं है। ग्रामीणें ने पाइप डालकर मिट्टी के जरिए अस्थायी रास्ता बना रखा है। अक्सर बारिश में रास्ता चलने लायक नहीं बचता है। इससे लोगों का आवागमन बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग दो से तीन किमी की दूरी तय करके दूसरे रास्ते से आवागमन करते हैं। लोगों की आवागमन में परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने आरसीसी पुल का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा था। अब यहां आरसीसी पुल की स्वीकृति मिल गई है। यहां पर 4.95 करोड़ से आठ मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ा पुल बनेगा। इसकी ऊंचाई करीब पांच मीटर होगी। निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें