फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब से दो सगे भाइयों समेत पांच की मौत

Fri, 05 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के जुराखन खेड़ा में बुधवार रात कच्ची शराब पीने से दो सगे भाइयों समेत पांच की मौत हो गई, जबकि दो अज्ञात युवकों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, देसी, अंग्रेजी और बीयर शाप सील कर दिए गए। इस घटना के बाद जिले में हलचल मच गई। जिला आबकारी अधिकारी सहित आबकारी विभाग से सात एवं चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि शहर कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के मोहल्ला जुराखन खेड़ा में बुधवार रात कच्ची शराब पीने से लालचंद्र (55) पुत्र बुद्धा और उसके भाई छत्रपाल (45), इसी मोहल्ले के मंगली (35) पुत्र मुन्नीलाल, मंगली के चचेरे भाई राकेश (30) पुत्र होरीलाल की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने इन सभी को पास ही स्थित नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे कि रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। राकेश की गुरुवार शाम करीब चार बजे मौत हो गई। वहीं बस्ती के पास मैदान में एक तीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। गुरुवार को मोहल्ले के पास स्थित लोक नगर रेलवे क्रासिंग के पास 35 वर्षीय व 25 वर्षीय युवक बेहोशी की स्थिति में मिले। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां एक की पहचान शहर के मोहल्ला लोधनहार राजेश लोध पुत्र सजीवन लोध के रूप में हुई। जबकि वार्ड नंबर एक के 23 नंबर बेड पर भर्ती कराया गया दूसरा युवक किसी समय अस्पताल से गायब हो गया। पांच लोगों की मौत के बाद उन्नाव से लेकर लखनऊ तक हलचल मच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में डीएम एसपी सहित व आबकारी अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी एमपी सिंह ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया कि सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन शराब पीने की बात कह रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। लापरवाही के आरोप में शहर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम को लाइन हाजिर और सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बलराम यादव और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

उधर पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शासन ने उन्नाव के जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही राज बहादुर एवं चार आबकारी सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इन आबकारी कर्मियों को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें