फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की शादी पुलिस ने रोकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की शादी की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ कर शादी रुकवा दी।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मई 2021 में 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लउवासिंघनखेड़ा निवासी संदीप पर लगाया था। पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी दो माह पहले ही जमानत पर छूटा है। पीड़िता के परिजनों ने रायबरेली निवासी युवक से उसकी शादी तय कर दी।
मंगलवार रात बारात आई तो दुष्कर्म के आरोपी संदीप ने पुलिस को सूचना दे दी। बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा मौरावां पुलिस के साथ किशोरी के घर पहुंचे और शादी रुकवा दी। उम्र संबंधित प्रमाणपत्र न दिखा पाने पर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि किशोरी की उम्र 15 साल पांच माह और सात दिन है। परिजनों को हिदायत दी कि 18 साल के बाद ही विवाह करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें