फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को जलाने को राजनीतिक रूप दे रही प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने आग से जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचने पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति पैदा कर रही हैं। प्रियंका गांधी घटना को राजनीतिक रूप दे रही हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके सांसद बनने के बाद जिले के मौरावां क्षेत्र में तीन दलित लड़कियों को जिंदा जला दिया गया था। तब न तो प्रियंका आई थी, न उनका आदमी आया था, न उनका भाई आया और न उनकी मां आई थीं। तब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। सासंद ने कहा तब उन्होंने मानवाधिकार से लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री तक लिखा-पढ़ी की लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। प्रियंका गांधी जनवरी से अब तक जिन 90 बलात्कारों की बात कर रही हैं। उसकी डिटेल जिला प्रशासन तक के पास नहीं है। इस मामले में डीएम और एसपी से बात की। किसी के पास इसकी डिटेल नहीं है। सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी ही उसकी लिस्ट दें।
सांसद ने कहा कि वह जिले में दुष्कर्म की घटनाओं से दुखी, शर्मसार और निशब्द है। ज्यादा कुछ कह नहीं सकते। दावा किया कि जब बिहार की यह घटना घटी थी तो उन्होंने ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद मामला लालगंज रायबरेली चला गया। लालगंज की पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा। उसके बाद भी जो स्थिति बनी उससे लगता था कि अपराधी जेल में ही योजना बनाते रहे कि बाहर निकलने के बाद क्या करेंगे। सरकार ने पीड़िता को जिंदा बचाने का बहुत प्रयास किया। उसने जीते जी अपने बयान में पांच लोगों का नाम लेकर गई है। जानकारी होने पर तुरंत डीएम, एसपी और मुख्यमंत्री सबसे संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। अब कानून का काम है कि पांचों दरिंदों को सही दंड मिले। तभी स्वर्ग में बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें