फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंचा रेप पीड़िता का शव, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। लंबे इंतजार के बाद पीड़िता का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डीएम की मौजूदगी में पीड़िता का शव परिवारीजनों को सौंपा गया। वहां मौजूद सपा नेताओं ने पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। डीएम ने परिवारीजनों की सहमति से पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत के बाद पीड़िता का शव सड़क मार्ग से रात 9:40 बजे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा में एंबुलेंस से गांव पहुंचाया गया। डीएम देवेंद्र पांडेय की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर शव को वाहन से उतारकर परिजनों के सौंपा। बेटी का शव देखते ही पिता की आंखों से आंसू बह निकले। भाई, भाभी, बहनें और परिवार के लोग एक-दूसरे से लिपटकर बिलखने लगे। यहां मौजूद सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्वमंत्री राजपाल कश्यप, पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, ब्लॉकप्रमुख शिव बहादुर पटेल सहित अन्य सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। प्रशासन ने यहां घर के आसपास रोशनी की व्यवस्था भी कराई है। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार घरवालों की सहमति से किया जाएगा। घरवाले शव दफनाने की बात कह रहे हैं। जैसा तय करेंगे वही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें