फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासरूम में स्कूल के चपरासी की बेटी से बस क्लीनर ने किया रेप

Sun, 17 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के एक स्कूल के क्लासरूम में स्कूल के ही चपरासी की बेटी के साथ स्कूल बस के क्लीनर रहे युवक ने रेप किया। बच्ची चीख सुनकर उसके मां-बाप मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। स्कूल प्रबंधक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पब्लिक स्कूल में चपरासी पद पर कार्यरत युवक अपनी पत्नी व सात साल की बच्ची के साथ स्कूल कैंपस में ही बने कर्मचारी आवास में रहता है।  पिछले दिनों इसी स्कूल की बस पर क्लीनर के रूप में कार्यरत युवक और चपरासी के बीच विवाद हो गया।

इस पर स्कूल प्रबंधक ने क्लीनर को काम से निकाल दिया। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब दस बजे स्कूल बस क्लीनर रहे माखी थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर निवासी गौतम दीवार फांदकर स्कूल परिसर में घुस गया। कमरे में सो रही चपरासी की बेटी को उठा ले गया। उसने क्लास रूम में ले जाकर बच्ची से रेप किया। बच्ची कीचीख सुन उसके माता-पिता क्लास रूम की ओर दौड़े। इस दौरान आरोपी धमकी देते हुए बाउंड्रीवाल फांद कर भाग निकला।
विज्ञापन


बच्ची की हालत गभीर देख चपरासी ने स्कूल प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। बच्ची को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से कुछ देर बाद उसको कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम, किला पुलिस चौकी इंचार्ज मो. मन्नान मौके पर पहुंचे शनिवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव और सीओ सिटी सर्वेश मिश्रा भी घटना स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने जांच पूरी होने तक उस कमरे में ताला बंद करा दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी ने चार टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें