हसनगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घर में घुसकर युवक किशोरी से रेप किया। पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।
हसनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह उसकी पत्नी पड़ोसी के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने बक्सर गई थी। वह खेत पर गया था जबकि दो अन्य बेटियां स्कूल गई थीं। घर में सिर्फ उसकी 15 वर्षीय पुत्री ही मौजूद थी।
किशोरी को घर में अकेली देख गांव का युवक घर में घुस गया और उसे बंधक बनाकर बलात्कार किया। खेत से घर लौटने पर पुत्री ने आपबीती सुनाई। पुत्री को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।