फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई महिला पूर्व प्रधान की मुहिम

Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय बीघापुर के निकट महिला शौचालय के लिए सुरक्षित भूमि पर हुए अवैध निर्माण को मंगलवार को ढहा दिया गया। अवैध निर्माण को ढहाने के लिए पूरा तहसील अमला एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के सहायक अभियंता, क्षेत्राधिकारी एवं सर्किल के चारों थानों का पुलिस फ ोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन


महिला शौचालय के लिए सुरक्षित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के विरोध में पूर्व प्रधान मुन्नी देवी ने दो बार अनशन किया था। इसके बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया था। मंगलवार को सुबह सात बजे से अवैध निर्माण गिराए जाने की बात कही गई थी। कार्य दो घंटे विलंब से शुरू हुआ था। मंगलवार सुबह नौ बजे एनएच के सहायक अभियंता एके सिंह, व कृष्ण चतुर्वेदी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

  जेसीबी से  अवैध निर्माण गिरवाया गया। निर्माण गिरने के बाद पूर्व प्रधान मुन्नी देवी ने तहसील प्रशासन तथा धरना, प्रदर्शन व अनशन में सहयोग देने वाले अधिवक्ता संघ, शिक्षक संघ को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मौजूद सहायक अभियंता एके सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन का सहयोग मिलते ही अन्य अवैध निर्माण व अतिक्रमण ढहाए जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत को जल्द सुधारने का आश्वासन दिया। वहीं निर्माण ढहाए जाने से आक्रोशित निर्माणकर्ताओं ने पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी दी है। इस पर मुन्नी देवी ने एसडीएम को पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें