फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में मौत बनकर दौड़ा करंट, महिला की मौत, युवती गंभीर

Tue, 11 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
हाई टेंशन तारों की चपेट में आया बच्चा, मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के खन्नापुरवा गांव में मंगलवार दोपहर ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। बिजली के उपकरण और बल्ब फूटने लगे। बचाने के प्रयास में एक महिला की करंट से मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।

खन्नापुरवा के लोगों के अनुसार सोमवार रात बिजली कट गई थी। मंगलवार दोपहर जैसे ही आपूर्ति चालू हुई ट्रांसफार्मर में तेज आवाज हुई और इसके बाद घरों में हाई वोल्टेज दौड़ने लगा। टीवी, फ्रिज, मोटर पंप, बल्ब व अन्य उपकरणों को बचाने के लिए लोग स्विच बंद करने लगे। इसी दौरान करंट से प्रताप की पत्नी राजवती (25), राधेलाल की बेटी सुनीता गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां राजवती की मौत हो गई, जबकि सुनीता की हालत गंभीर है। वहीं इसी गांव के पंकज पुत्र प्रकाश, संदीप पुत्र राम अवतार, रवी पुत्र बेचेलाल, राधा पत्नी अनिल, अशोक, दिनेश, मोहन, दीपक समेत कई अन्य युवकों को भी करंट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार विद्युत विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है। ट्रांसफार्मर आए दिन खराब होता है और विभाग के लोग काम चलाऊ मरम्मत कर देते हैं। घटना की जानकारी होने पर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार दोहरे से मृतका राजवती के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाए जाने को कहा। गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज की व्यवस्था कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की। एक्सईएन एके दोहरे ने बताया पूरे मामले की  जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें