बीघापुर तहसील बार एसोसिएशन के विजयी अध्यक्ष व मंत्री को मिठाई खिलाकर बधाई देते साथी अधिवक्ता।
- फोटो : UNNAO
पाटन(उन्नाव)। बीघापुर तहसील में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में रामप्रकाश शर्मा अध्यक्ष व शेरबहादुर सिंह मंत्री चुने गए। इस चुनाव में 76 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। शाम 3:30 बजे तक कुल 80 के सापेक्ष 76 अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी अरविंद प्रताप सिंह व रामप्रकाश शर्मा व महामंत्री में शेरबहादुर व कमलेंद्र कुमार प्रत्याशी थे। निर्वाचन अधिकारी सुरेश पटेल व सहायक निर्वाचन अधिकारी श्यामू सिंह व निर्मल कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अंत में घोषित हुए परिणाम में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रामप्रकाश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंदप्रताप सिंह को 43 मतों से हराया। वहीं, महामंत्री पद के प्रत्याशी शेरबहादुर सिंह ने कमलेंद्र कुमार को 43 मतों से हराया।
उपाध्यक्ष देशराज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ वर्मा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार गौतम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विजयी अध्यक्ष व मंत्री को बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रणविजय सिंह, प्रभात सिंह, अतुल सिंह, निर्मल कुमार, देशराज यादव, सोमनाथ वर्मा मौजूद रहे।