फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भइया की कलाई में प्यार बांधा’

Sun, 30 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज। भाई और बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की और भाइयों से जीवन भर रक्षा का वादा लिया। भाइयों ने रक्षा के वादे के साथ-साथ बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए। इससे बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रक्षाबंधन के दिन लोगों ने राखी बंधवाने के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इससे शहर के मंदिरों में भी काफी भीड़ दिखी। वैसे रक्षाबंधन का दिन सावन महीने का आखिरी दिन भी होता है। इसलिए लोगों ने शिव मंदिरों में जाकर भगवान शकर के दर्शन किए।
विज्ञापन


 शनिवार को सुबह से ही सड़कों पर भीड़ दिखने लगी थी, लेकिन रक्षाबंधन के पूजन का समय दोपहर बाद होने के चलते सुबह के बजाए दोपहर होने पर लोगों को अधिक आवागमन रहा। इस कारण शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों पर आने-जाने वालों की भारी भीड़ रही। बहनों के अपने भाइयों के घर पर जाकर राखी बांधने की रस्म के चलते साधनों की अधिक आवश्यकता रही।

इससे ट्रेनों, बसों के अलावा अन्य छोटे साधन भी काफी कम रहे। सभी टेंपो व आटो स्टैंडों पर साधनों का टोटा बना रहा। इससे यात्रियों को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


टेंपो, ऑटो व रिक्शे वालों ने मनमाने दाम वसूले। आम दिनों में जहां बाईपास से बड़ा चौराहा तक पांच रुपये लगते थे तो इस दिन आटो वालों ने दस रुपये तक वसूल किए। खोये की मिठाइयों में मिलावट के डर से अधिकतर लोगों ने फलों और बेसन आदि की मिठाई की खरीदारी की। शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर शनिवार को लोगों ने नगर के गंगा तटों पर गंगा स्नान कर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। लोगों ने दान पुण्य कर भगवान सत्यनारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें