उन्नाव। सिविल लाइंस स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।
पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि नौजवानों को संकल्प लेना चाहिए कि समाज व राजनीति में आगे आकर अपनी भागीदारी करते हुए देश को आगे ले जाएं। राजीव गांधी की देन है कि आज 18 वर्ष का नौजवान मताधिकार कर रहा है और पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी देश की जनता याद करती है। शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी की देन है कि देश में संचार क्रांति आई है। जिससे हम लोग अपने निकट संबंधियों से बातचीत करते हैं।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णपाल सिंह यादव, कमल तिवारी, अनवर खुर्शीद, डा. सूर्य नारायण यादव, राजीव रतन राजवंशी, अरुण कुशवाहा, संजय निगम, राजकुमार लोधी, अशोक द्विवेद, सुरेश श्रीवास्तव, शंभू शुक्ला, पुत्तीलाल वर्मा, शिवनंदन सिंह, रहे। वहीं, नेहरू युवा केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डा. अराधना राज, आलोपी शंकर, अनिल पांडेय, भरत कुमार, राहुल, अंकित, रंजीत, ज्योति, सुनीता, सरस्वती, सारिका अवस्थी आदि शामिल रहे।