फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 24 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बारिश से शुक्रवार को मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली। गुरुवार रात को ही आसमान में बादल छा गए थे। कुछ जगहों पर रात में ही ठीकठाक बारिश हो गई।
विज्ञापन


सुबह कुछ समय के लिए आसमान साफ हुआ तो तेज धूप निकली। इससे लोग बेहाल हो गए। बाद में अचानक मौसम ने पलटी खाई और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। शहर में कुछ देर पानी बरसा।

वहीं, हसनगंज, बांगरमऊ, औरास, नवाबगंज, सफीपुर, गंजमुरादाबाद आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से खेतों में फिर से खरीफ फसलों की बुआई व जुताई में तेजी आने की संभावना है। बारिश के चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें