फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से भीगा तन और मन

Thu, 27 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक गुरुवार को झमाझम पानी बरसा। इससे सूख रही फसलों के लिए इस बारिश ने संजीवनी का काम किया। अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखी तो लोगों को गर्मी के कहर कम से भी राहत मिली है। हालांकि जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दोपहर में अचानक मौसम ने पलटी खाई और आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब तीन बजे के करीब अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश खरीफ सीजन की अधिकांश सूख रही फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई। काफी दिनों बाद इस तरह की तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। शहर में लोग बारिश का आनंद लेने के लिए सड़कों व छतों पर टहलते देखे गए।

जलभराव ने किया बेहाल
जहां एक ओर इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह भीषण जलभराव हो गया। शहर की छोटी गलियों को छोड़ दीजिए मुख्य मार्ग तक में भीषण पानी भरा रहा। सिविल लाइन, बन्दूहार, पूरननगर, गांधीनगर, मोतीनगर, कल्याणी, इंदिरा नगर, कंजी, तालिबसराय, स्टेशन रोड आदि जगहों पर गलियों तक में पानी भरा रहा। सदर चौकी, आईबीपी, कल्याणी आदि जगहों पर मुख्य मार्ग जलमग्र रहे। इसके चलते लोग घरों में कैद होने की मजबूर हो गए। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले वह घुटनों के ऊपर तक कपड़े समेटे नजर आए। इस तेज बारिश के बाद अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें