फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान

Sun, 14 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के तहत शनिवार को जीआरपी व बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला। स्टेशन परिसर में आशंका पर यात्रियों का सामान देखा गया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते ने भी कई जगह चेकिंग की।
विज्ञापन

जीआरपी एसपी सोनिया सिंह के निर्देश पर शनिवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चला। इसमें स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, मौजूद यात्रियों व स्टेशन परिसर पर संदिग्ध सामान व व्यक्ति की तलाशी ली गई। बम डिटेक्ट डिस्क्वायर स्क्वायड (बीडीडीएस) टीम के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लखनऊ रेलवे अनुभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 13 थानों में रूटीन चेकिंग की जा रही है। टीम ने पूरे स्टेशन पर सघन चेकिंग की। अभियान में बीडीडीएस टीम में प्रभारी के अलावा बालचंद्र पटेल, अखिलेश सिंह, यज्ञनरायन गुप्ता, रामप्रताप के अलावा जीआरपी व आरपीएफ का स्टाफ मौजूद रहा। चेकिंग के दौरान महिला प्रतीक्षालय में पहुंची टीम ने जब यहां पर चेकिंग की तो यहां एक लावारिस बैग मिला। इस पर जीआरपी एसओ अनिल कुमार मिश्रा व बम निरोधक दस्ते ने प्रतीक्षालय को तुरंत खाली कराया और टीम ने पहले बैग को मेटल डिटेक्टर से चेक किया। इसके बाद उसे खोलकर उसमें रखे सामान को भी देखा गया। उसी समय एक युवती ने बैग उसका होने की बात कहते हुए उसे रखकर पानी लेने जाने की बात बताई। इस पर एसओ ने उसे सख्त हिदायत देते हुए बैग उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें