उन्नाव। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से ग्यारह दिन पहले डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर प्रशभनपत्र भिजवाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को बीघापुर, सफीपुर, बांगरमऊ व मौरावां रूट पर पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भिजवाए गए।
परीक्षा केंद्रों पर प्रशभनपत्रों के बंडल भिजवाने के लगभग पंद्रह दिन पहले ही डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दकी ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दे दिए थे कि वह अपने यहां कोठार व्यवस्था सुनिश्चित करा लें ताकि प्रश्नपत्रों में सीलन न लगने पाए।
निर्देश के बाद परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था पूरी कर लिए जाने की रिपोर्ट भी केंद्र प्रभारियों ने डीआईओएस को सौंप दी थी। रिपोर्ट आने के बाद रविवार को बीघापुर क्षेत्र रुजिहई, बारा सगवर रोड, सफीपुर, बांगरमऊ, पुरवा व मौरावां रूट पर पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र के बंडल भिजवाए गए। इस दौरान मतीन, साहबलाल, अविनाश के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।