फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों ने नहीं दिखाई दरियादिली, 61 फीसदी वोटिंग

Mon, 19 Oct 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के मतदाताओं ने पहले जैसी दरियादिली नहीं दिखाई। इस चरण में 61 फीसदी मतदान हुआ। कुल 446916 में से 272708 वोटरों ने बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



हालांकि इस दौरान फतेहपुर चौरासी ब्लाक के सुक्खाखेड़ा बूथ पर खड़ी समर्थकों की भीड़ को जब सिपाही ने हटाने की कोशिश की तो उसके साथ बदसलूकी और गालीगलौज की गई।



इसी ब्लाक के गोरीमऊ बूथ पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़ंत हुई। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी मयफोर्स के साथ-साथ लगातार बूथों पर गश्त करते रहे।
विज्ञापन


 
तीसरे चरण में बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी, गंजमुरादाबाद व सफीपुर में रविवार सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ। शुरुआती दो घंटे मतदान काफी धीमा रहा।  सुबह नौ बजे तक मात्र आठ प्रतिशत ही वोटिंग हो पाई थी। इसके बाद वोटिंग में तेजी आई और सुबह 11 बजे मतदान प्रतिशत बढ़कर 24 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया।


शाम पांच बजे तक जिले मेें 61.02 फीसदी वोटिंग  हुई। पंचायत चुनाव पर नजर रखने के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी पवन कुमार सुबह सात बजे ही बूथ पर पहुंच गए।


जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेथीटीकुर, सुक्काखेड़ा के साथ सफीपुर, बांगरमऊ व गंजमुरादाबाद के कई बूथों का निरीक्षण किया और चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बूथों पर पहुंचकर अपने हस्ताक्षर भी किए।


शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद कार्मिकों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में मतपेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें स्ट्रांगरुम तक पहुंचाया। इसके बाद पेटियों को स्ट्रांग रुम में रखवाया गया।


स्ट्रांगरूप के बाहर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं चार ब्लाकों के 22 दंगा आशंकित बूथों (अतिसंवेदनशील प्लस) पैरामिलेट्री फोर्स की तैनाती की गई थी। फोर्स के जवान लगातार बूथ के आसपास गश्त करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें