फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नबी की शान में निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

विज्ञापन
फोटो-15-शहर के बड़े चौराहे से निकलता जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। आका की आमद मरहबा, पुर नूर की आमद मरहबा, नारा-ए-तकबीर और नारा-ए-रिसालत के नारे लगाते हुए हजरत मोहम्मद नबी पाक के 1500वें यौमे पैदाइश की खुशी में शैदाइयों ने जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। शहर, कस्बों और गांव में निकाले गए जुलूस में अकीदतमंदों ने पानी, फल और मिठाइयां बांटी। लोगों ने घरों में नबी पाक की बारगाह में नजर और फातिहा कर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर की जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी शुरू हुआ। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही सहित मौलाना फैज हसन, हाफिज जमाल आदि की अगुवाई में जुलूस सारे शहर में शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। नबी पाक की पैदाइश की खुशी में दुरूदो सलाम और नात पाक पेश करते हुए जुलूस छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, धवन रोड, दादा मियां का चौराहा, जेरधुस, कहारों का अड्डा, मुल्लन तरफ, कंजी, तकी नगर, भरत मिलाप, छतरिया कुआं, होते हुए तालिब सराय मोहल्ले में जाकर समाप्त हुआ। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव व नगर अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह लोधी पंकज ने बड़े चौराहे पर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में मुस्लिम झंडे भी लहराते रहे।

इंसेट-1
सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और सीओ सिटी करते रहे निगरानी
सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के साथ सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी व सीओ सिटी दीपक यादव भी चल रहे थे। जुलूस की ड्रोन से निगरानी भी कराई जा रही थी। जब तक जुलूस चलता रहा, तब तक अधिकारी भी मौजूद रहे। जुलूस के दौरान बड़े व छोटे चौराहे सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन


आलिम साहब की मस्जिद से निकाला जुलूस
बांगरमऊ। नानामऊ तिराहे स्थित आलिम साहब की मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जो हरदोई उन्नाव मार्ग पर भ्रमण करता हुआ लखनऊ रोड चौराहे से होते हुए अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गया। शहर काजी सैय्यद जियाउल आरफीन के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस को लखनऊ मार्ग चौराहे पर लगभग एक घंटे रोककर धर्मगुरुओं ने अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने मोहम्मद साहब की शान में नाते पढ़ीं।

जुलूस में लहराता रहा तिरंगा
हसनगंज। मोहान व न्योतनी नगर पंचायत में जुलूस निकाला गया। कस्बा मोहान में कटरा मोहल्ले से तिराहे तक होते हुए कस्बे की अन्य गलियों से जुलूस निकला। इसमें तिरंगा झंडा भी लहराता रहा। कई जगहों पर लोगों ने मिठाई बांटीं और पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। हयात रसूल, हाजी जुबेर, जावेद, ताजू, डाॅ. ताहिर आदि मौजूद रहे।


इमामबाड़ से निकाला गया जुलूस
सफीपुर। फजल अजीम इमामबाड़े से झंडे का जुलूस उठाया गया, जो क़स्बे के विभिन्न रास्तों से गुजर शाम वापस पहुंचा। जुलूस के मौके पर मखदूम शाह सफी मजार के सज्जादानशीं नवाजिश व अफजाल मोहम्मद फारुकी, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई, लायक नाज़िम, शारिक सफ़वी, ताबिश बकाई, वकार अहमद मौजूद रहे। इससे पूर्व चांद रात के अवसर पर मस्जिदों, घरों व चौराहों को सजाकर रोशनी की व्यवस्था की गई। मौलाना हशमत उल्ला ने कहा कि मोहम्मद साहब अपने आसपास किसी के बीमार होने की खबर पाते तो प्रतिदिन उसकी खैरियत लेने उसके घर जाया करते थे। अगर कोई दुश्मन उनके साथ गलत व्यवहार करता तो वह उसको जवाब देने के बजाय उसे सही रास्ते पर आने के लिए प्रेरित करते थे।
अकीदत से मनाया बारावफात

बीघापुर। तहसील क्षेत्र में बारावफात बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। जुलूस के दौरान पानी, शरबत और हलवे की सबील लगाई गई। मोहल्लों की छतों से फूल बरसाए गए और तिलावत-ए-कुरआन से माहौल गूंज उठा। कस्बा बिहार में सुरेश मिश्रा, मनिकापुर में ग्राम प्रधान माजिद आलमगीरी हस्सानी ने अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नगर पंचायत बीघापुर में समाजसेवी सुभाष बाजपेई, बराती चौधरी मौजूद रहे। पाटन, बिहार, मनिकापुर, सवाइन, लिलिया, बरवलिया, भगवंत नगर सहित अन्य स्थानों में भी जुलूस निकाले गए। इस मौके पर कारी साहब रिजवान, सदर इबरार खान, निहाल, बबलू शाह, इसरार खा, शीबू खान रहे।

उधर गंजमुरादाबाद में जुलूस बड़ी मस्जिद से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होते हुए पुनः बड़ी मस्जिद के पास आकर समाप्त हो गया। इसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस में विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री वितरित की गई।

फोटो-15-शहर के बड़े चौराहे से निकलता जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

फोटो-15-शहर के बड़े चौराहे से निकलता जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

फोटो-15-शहर के बड़े चौराहे से निकलता जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें