फतेहपुर चौरासी। गंगा का जलस्तर घटने के बाद ग्राम दबौली बाजार में स्थित सौ साल पुराना मां काली देवी का सिद्ध मंदिर कट कर पानी में समा गया। मंदिर का बरामदा ही बचा है।
दबौली निवासी पिंकू मिश्रा ने बताया कि यह मंदिर उनके बाबा स्व. शंकर दयाल मिश्रा ने सौ वर्ष पूर्व बनवाया था। गांव के ही रज्जन मिश्रा की मनौती पूरी होने पर तीस वर्ष पूर्व मंदिर में चैनल लगवाया। फिर बरामदा बनवाया गया था। इसी प्रकार मुराद पूरी होने भक्तों द्वारा मंदिर का निर्माण कराया जाता था। गांव के ही नीरज पांडेय, मनमोहन पांडेय, जीतू मिश्रा व सोनू मिश्रा ने बताया कि जलस्तर घटने के बाद मंगलवार सुबह 6 बजे पूरा मंदिर कटान में कट कर गंगा में समा गया है। मंदिर का बरामदा ही बचा है।