फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों में भिड़ंत में प्राइवेट स्कूल के लिपिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर शनिवार देर शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक में सवार प्राइवेट स्कूल के लिपिक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार दो युवकों की हालात गंभीर घायल हैं। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

हसनंगज कोतवाली के फरहदपुर गांव निवासी सीताराम सिंह (50) शनिवार देर शाम सात बजे बाइक से घर जा रहे थे। अजगैन-मोहान मार्ग पर मोहान की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार बाराखेड़ा निवासी शुभम (20) व कुलदीप (19) से टक्कर हो गई। राहगीरों ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शुभम और कुलदीप को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक सीताराम फरहदपुर गांव में स्थित प्राइवेट स्कूल में लिपिक थे। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

किशोर का फंदे से लटका मिला शव
सफीपुर। रइयामऊ गांव में किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। वह चंडीगढ़ में रहने वाले तीन बेटों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के रइयामऊ गांव निवासी रमेश की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। चार बेटों में सबसे छोटा बेटा पवन (13) पिता के साथ रहता था। तीन बेटे चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। शनिवार को रमेश मजदूरी करने गए थे। पवन से खान बनाकर रखने के लिए कहा था। रमेश जब शाम को लौटकर आए तो देखा सब्जी कटी रखी थी, आटा भी गुथा रखा था, लेकिन बेटा नजर नहीं आया। कमरे में देखा तो उसका शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। पिता ने शव नीचे उतारा और बेटों को सूचना दी। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है, जानकारी करा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें