फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की तैयारियां मातम में बदलीं

Sat, 07 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के डौंडियाखेड़ा निवासी युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत के बाद शहनाई बजने की चल रही तैयारियां मातम में तब्दील हो गईं। जो रिश्तेदार बारात में आने की तैयारियां कर रहे थे उन्हें उसी की शव यात्रा में शामिल होना पड़ेगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

डौंडियाखेड़ा के भगवानखेड़ा निवासी वीरेंद्र (24) पुत्र रामबरन की 16 फरवरी को बारात जानी थी।

शादी में रिश्तेदारों को बुलाने के लिए वह कार्ड बांटने गया था। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार शाम वह कार्ड बांटकर घर आ रहा था तभी डौंडियाखेड़ा के निकट बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। छोटे भाई की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के चचेरे भाई मोनू ने बताया कि घर में तैयारियां जोरों पर थीं। कारीगर भी कर लिया गया था। सामान की खरीदारी भी हो रही थी। अचानक वीरेंद्र कीमौत की खबर सुन मां आशा देवी बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें