फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गर्भवती का कमरे में फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 21-अनीता (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी होने से तोड़कर निकाला गया
पैनल और वीडियोग्रॉफी के बीच हुआ शव का पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। धिरजीखेड़ा गांव में बुधवार सुबह गर्भवती का कमरे में मछे के फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने खिड़की से देखा और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा गया। नायब तहसीलदार ने जांच व पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के धिरजीखेड़ा गांव निवासी अनुज कुमार का विवाह 20 फरवरी 2026 को बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर पिपरहा गांव निवासी अनीता (25) से हुआ था। जेठ अवधेश कुमार ने बताया कि अनुदज लोडर चलाता है। बुधवार सुबह 5:30 बजे अनीता कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मेरी बेटी महिमा ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से बंद था।
विज्ञापन

खिड़की खोलकर देखा गया तो वह कपड़े टांगने वाले कीले में गमछे के फंदे से लटकी थी। मृतका के पिता रामप्रकाश और भाई ने हत्या का आरोप लगाया। हल्का इंचार्ज सियाराम चौरसिया, महिला कर्मी दीक्षित यादव और नायब तहसीलदार भारत सिंह ने घटनास्थल पर जांच की। पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. फैसल जुबेर और डॉ. निरुपम अवस्थी ने वीडियोग्रॉफी के बीच पोस्टमार्टम किया, उसमें हैंगिंग की पुष्टि के साथ तीन महीने की गर्भवती मिली है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम में मारपीट का प्रयास

धिरजीखेड़ा गांव में हुई महिला की मौत की घटना में पोस्टमार्टम हाउस शव आने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा मारपीट की कोशिश की, मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। विवाद के चलते करीब दो घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें