फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ननिहाल में युवती का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन के रैनापुर गांव ननिहाल आई गीता (18) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसकी मौत का कारण नहीं बता पाए। गीता बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी सरवन की बेटी थी। वह सात दिन पहले अपने नाना गुड्डू के घर आई थी। मंगलवार रात वह फोन पर बात करने के बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर नाना ने दरवाजा खटखटाया। बाद में धक्का देकर दरवाजा खोलने पर गीता को पंखे के कुंडे से धोती के फंदे पर लटका पाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। गीता तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें