फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 28 पर दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 13 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग अभियान के पहले दिन बिजली चोरी में 28 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई। बिजली चोरी करते पकड़े गए कई लोगों ने मुकदमा दर्ज होने के डर से तुरंत मौके पर ही शमनशुल्क जमा कर दिया। कई बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। कई मीटर भी बदले गए।
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण इलाकों में एक साथ चेकिंग शुरू हुई। सोमवार को बिजली अधिकारी कार्यालय छोड़कर बाहर निकले और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जांच पड़ताल की। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत हसनगंज में 23 और नवाबगंज में पांच लोग चोरी की बिजली जलाते मिले।

इस पर एक्सईएन द्वितीय के निर्देश पर इनके खिलाफ संबंधित थानों में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। चेकिंग के दौरान बांगरमऊ में 20, सफीपुर व मियागंज में तीन-तीन और शुक्लागंज में छह लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही तो इन लोगों ने घबराकर मौके पर ही शमनशुल्क जमा कर दिया।
विज्ञापन


सफीपुर और शुक्लागंज में चार-चार खराब मीटरों को बदला गया। एक्सईएन द्वितीय रामबुझारत ने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार चलेगा। इस दौरान जो भी बिजली चोरी करते पकड़ा गया उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जो भी लोग बिजली चोरी कर रहे हैं वह तुरंत नया कनेक्शन लें। बकाएदार बिल जमा करें। चेकिंग अभियान के दौरान शुक्लागंज में एसडीओ उमेश सोनकर और अन्य क्षेत्रों में संबंधित एसडीओ व जेई मौजूद रहे।

शहर के तालिबसराय मोहल्ले से बिजली अधिकारियों से चेकिंग शुरू की। इस दौरान 120 कनेक्शन चेक हुए। कुल 15 लोग चोरी की बिजली जलाते मिले। एफआईआर के डर से इन सभी ने मौके पर ही शमनशुल्क जमा कर दिया। कुल 64000 रुपये वसूले गए। 37 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया।

कुल 35 लोगों के यहां लगे मैकेनिकल मीटर बदले गए। पांच बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। इनमें एक बकाएदार पर 1 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया था। एक्सईएन प्रथम एससी मिश्रा ने बताया कि 41 किलोवाट लोड बढ़वाया गया है। दो लाख रुपये से अधिक के पांच बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। इनसे जल्द बिल जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें