फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के नए शेड्यूल से उड़ी नींद

Thu, 23 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली कटौती के नए शेड्यूल से शहरवासियों की नींद उड़ गई है। रात को तीन घंटे की हो रही बिजली कटौती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद नहीं पूरी हो रही है। इससे वह चिड़चिड़े सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी लखनऊ मुख्यालय से रोस्टिंग होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में शहर में कुल 9 घंटे की रोस्टिंग की जा रही है। इसके तहत भोरपहर 4.30 से 7.30 बजे तक, दोपहर को 12 से 3 बजे तक और रात्रि में 10.30 से देररात 1.30 बजे तक बिजली गुल रहती है। दिन की कटौती को तो लोग किसी तरह से झेल लेते हैं लेकिन रात को बिजली गुल होने से लोग बेहाल हो जाते हैं।

जैसे ही लोगों के सोने का समय होता है बिजली कट जाती है। इसके बाद उपभोक्ता घरों की छतों व सड़कों पर टहलते नजर आते हैं। तीन घंटे से ज्यादा समय तक बिजली न आने से लोग बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ बजे बिजली आने के बाद लोग सोने जाते हैं। इस कटौती से उन लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है जो भोरपहर 4 बजे उठते हैं। डेढ़ बजे लाइट आने के बाद वह लोग बमुश्किल तीन घंटे ही सो पाते हैं। नींद पूरी न होने से लोगों में पूरे दिन सुस्ती बनी रहती है।

 बच्चों के स्कूल पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि देररात सोने और सुबह जल्दी उठने में आंख नहीं खुलती है। इस रोस्टिंग को लेकर लोगों में आक्रोश है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करो तो वह कहते हैं रोस्टिंग लखनऊ मुख्यालय से होती है इसमें उनका किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होता है। ऐसे में रात हाथ पंखा झलते और टहलते ही बीत रही है।

लोकल कटौती से घंटों गुल रहती है बिजली
रोस्टिंग के अलावा लोकल कटौती से भी घंटों बिजली गुल रहती है। तार टूटने, ट्रांसफार्मर फुंकने सहित अन्य तकनीकी खामियों से करीब दो से तीन घंटे अतिरिक्त बिजली कटौती हो जाती है जो लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। जानकारों की मानें तो गर्मी बढ़ते ही बिजली का रोना शुरू हो गया है। मांग और आपूर्ति में खासा अंतर आ जाने पर उसे बराबर करने के लिए रोजाना शहर में ही करीब 11 से 12 घंटे बिजली गुल रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों का तो और भी हाल खराब है।

वर्जन
रात को हो रही बिजली कटौती से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। इसको देखते हुए रोस्टिंग शेड्यूल बदलने के लिए मुख्य अभियंता विद्युत प्रणाली नियंत्रण लखनऊ को पत्र भेजा गया है। मांग की गई है कि सुबह 7 से 10 बजे तक, दोपहर 2 से 5 बजे तक और शाम 7 से 10 बजे तक रोस्टिंग की जाए। - रामबुझारत, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें