फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत घर घर खाते खोलने जाएंगे पोस्टमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डाकिया अब घर-घर जाकर खाते खोलेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के यह खाते खोले जा रहे हैं। चार दिनों मे जिले में 3900 खाते खोले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। खाते खोलने के लिए पोस्टमैन को मल्टीमीडिया मोबाइल सेट दिए गए हैं।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक आरएस शर्मा ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते 7 फरवरी तक खोले जाएंगे। वहीं, सुकन्या सम़ृद्धि योजना के अंतर्गत 11 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर खाता खोला जाना है। इस अभियान में पहली बार पोस्टमैन का सहयोग लिया जा रहा है। पोस्टमैन को इसके लिए मोबाइल फोन दिए गए हैं।
खाता खोलने के लिए केवल मोबाइल नंबर व आधार नंबर की आवश्यकता होगी। किसी अन्य कागजात की कोई जरूरत नही होगी। खाता धारक केवल 100 रुपये में खाता खुलवा सकेंगे। इसमें सबसे अधिक महिलाओं के खाते खुलने हैं। इन खातों से ग्राहक मोबाइल रिचार्ज, बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, स्कॉलरशिप, जननी सुरक्षा योजना, वृद्धावस्था पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल से कम उम्र की कन्या का खाता 250 रुपये से खोला जा सकता है। इसमें 8.4 प्रतिशत ब्याज दर है जो सबसे अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें