फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाटरप्रूफ लिफाफे में राखियां भेजेगा डाक विभाग

Wed, 30 Jul 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डाक विभाग ने भी रक्षाबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे तैयार कराए हैं। इसके जरिए बहनें अपने भाइयों को बिना किसी परेशानी के राखियां भेज सकेंगी।
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक कानपुर सर्वेश कुमार ने बताया कि हर बहन जिस प्यार के साथ अपने भाई को एक बंधन स्वरूप एक राखी भेजती है। उस भावना को सकुशल और समय उनके प्रियजनों तक पहुंचाने का दायित्व विभाग निभाएगा। देश विदेश के हर भाई तक रक्षाबंधन के पहले उसकी बहन की राखी पहुंच जाए, इसके लिए विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। बताया कि विभाग ने वाटरप्रूफ और टिकाऊ राखी लिफाफा जारी किया है। इससे राखियां सुरक्षित और समय से गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। यही नहीं राखी लिफाफे की समय से डिलीवरी करने के लिए विशेष एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है। इसे ऑनलाइन ट्रैक भी किया जा सकेगा। बताया कि विदेश में भी राखियां किफायती दामों में जा रही हैं। बहनें डाक विभाग के माध्यम से अमेरिका जैसे देशों में 50-60 ग्राम तक की राखी विभिन्न सर्विस के माध्यम से मात्र 200 से 295 रुपये में आसानी से भेज सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें