फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रदूषण बोर्ड के फैसले पर मुहर

Mon, 30 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ditellary plant - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने करीब तीन माह पूर्व शहर से नजदीक शेखपुर नरी स्थित मेसर्स उन्नाव डिस्टलरी एवं ब्रेवरीज लिमिटेड का निरीक्षण किया था। इसमें अधिकारियों को उद्योग उत्पादनरत होेने के दौरान अति प्रदूषणकारी स्पेंटवाश जनित होना पाया गया था। इसकी सूचना अफसरों ने उच्चाधिकारियों को दी थी। इसके अलावा अफसरों को फैक्ट्री में बिना किसी उद्देश्य के ही बड़ी संख्या में पाइप लाइनें लगी मिली थीं। अधिकारियों ने इस इकाई में मानकों को दरकिनार कर दूषित जलप्रवाह करने की सूचना भी आलाधिकारियों को दी थी। इसके बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव एससी यादव ने दोनों इकाइयों को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इसकी जानकारी सीपीसीबी को हुई थी। जिस पर सीपीसीबी ने प्रदेश की सात फैक्ट्रियों को बंद करवाने के निर्देश बोर्ड को जारी किए हैं। जिसमें एक उन्नाव के शेखपुर स्थित उन्नाव डिस्टलरी एवं ब्रेवरीज लिमिटेड भी शामिल है। इस बारे में जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एके चौधरी ने बताया के सीपीसीबी के निर्देशों की जानकारी मिली है, लेकिन अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। आदेश आने पर संबंधित उद्योग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

जैविक खेती के गिनाए लाभ
परियर। सदर तहसील के परियर स्थित बलखंडेश्वर मंदिर परिसर में शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषक डा. पुष्पेंद्र सिंह ने जैविक खेती की जानकारी दी। उन्होंने सागौन के वृक्ष लगाकर आमदनी करने के तरीके भी किसानों को बताए। इस मौके पर नवल किशोर, रूपेश दुबे, कैलाश नाथ, ओमप्रकाश, कामता वर्मा, राजेश यादव, श्यामलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें