फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में दल-बदल होते रहते

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नरायण दीक्षित। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी पार्टियों में दल-बदल होते रहते हैं। पार्टी और सरकार की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य को पूरा सम्मान दिया गया। उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से सांसद है। उनका भी बयान आ चुका है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को ऊंचगांव, धानीखेड़ा व नगर पंचायत बीघापुर में लोगों से मुलाकात की। बीघापुर में अंबेडकर नगर निवासी सभासद विनोद बाजपेयी उर्फ लाला के घर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा को भगवान जगन्नाथ का रथ बताते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ को हजारों लोग खींचते हैं। तमाम लोग पीछे से धकेलते भी हैं। एक-दो लोग रास्ते में आराम करने लगे तब भी रथ चलता रहता है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता नेता और प्रत्येक नेता कार्यकर्ता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विचार आधारित, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा 2022 में इंकलाब होने की बात कहे जाने पर कहा कि उनके इस बयान को वह गंभीरता से नहीं लेते हैं। इंकलाब से मतलब क्रांति होता है। यह इंकलाब नक्सलवादी और माओवादियों का रहा है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, रिंकू शुक्ल, राजा बाजपेई व समाजसेवी सुभाष बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें