फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सिंचाई और छुट्टा मवेशियों की समस्या सहित अन्य मामलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का कलक्ट्रेट के बाहर चल रहा धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचीं लेकिन सहमति न बनने से किसान नेताओं ने धरना समाप्त नहीं किया।
विज्ञापन

यूनियन की प्रदेश महासचिव किरन सिंह चौहान ने बताया कि सदर कोतवाली के गांव नरसिंहखेड़ा में नंदलाल के बेटे के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा किसानों का मोटा धान न खरीदे जाने, नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ने और छुट्टा मवेशियों पर अंकुश लगाने समेत 9 सूत्री मांगों के निस्तारण का कोई आश्वासन जिला प्रशासन नहीं दे रहा है।
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजेता आई थी लेकिन उन्होंने समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। जिस कारण सभी किसान नेता धरने पर बैठे हुए हैं। मंडल अध्यक्ष गुड्डी रावत ने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी समस्याओं के निस्तारण का वादा नहीं करते तब तक धरना जारी रहेगा। धरना पर प्रेमपाल, गंगे, रमेश, रोली, पूनम, जगदीश व रामऔतार आदि डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें