फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथ से मुस्लिम और धर्म से सनातनः सुबुही

विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करती राष्ट्र जागरण अभियान की संस्थापक व संयोजक सुबूही खान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। बेथर के वंश गोपाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से राष्ट्र जागरण में हमारी भूमिका पर गोष्ठी हुई। इसमें राष्ट्र जागरण अभियान की संस्थापक व संयोजक सुबूही खान पहुंची। उन्होंने राष्ट्र और धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया। कहा कि धर्म का अर्थ कर्तव्य है। दुनिया में धर्म एक ही है वह है सनातन। हम भी धर्म से सनातन हैं और पंथ से मुस्लिम हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माओवादी, नक्सलवादी, अलगाववादी, कट्टरवादी और आतंकवादी संगठन एकजुट होकर हमसे लड़ रहे हैं। हमें जाति, भाषा, क्षेत्र, संप्रदाय व लिंग भेद में बांट कर पराजित करना चाहते हैं। इन्हें पहचानना होगा। सुबूही खान अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने सीएए व एनआरसी पर लोगों के बीच जाकर सरकार का पक्ष रखा था। उत्तर प्रदेश के हाथरस प्रकरण से भी इन्हें पहचान मिली थी। वर्तमान समय में वह अपनी टीम के साथ राष्ट्र जागरण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में प्रचार प्रसार कर रही हैं। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र, डॉ. चंद्रकांता जोशी, खंड कार्यवाह रंजीत अवस्थी, विमल शुक्ल, राजेश तिवारी व अमित पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें