फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार हर मोर्चे पर विफलः सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने लखनऊ जाते समय कस्बे में पत्रकारों से बातचीत में योगी सरकार को हर मोर्च पर विफल बताया। साथ ही 2022 में सूबे में सपा की सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार सिर्फ नाम बदलकर योजनाओं को संचालित कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में अराजकता, हत्या, लूट व रेप की घटनाएं रोज हो रही हैं। अपराधों का बोलबाला है। थानों को भगवाधारी चला रहे हैं। प्रदेश में सड़कों में गड्ढामुक्त करने का दावा पूरी तरह से फेल है। यही नहीं महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। कहा कि जनता पूरी तरह से भाजपा से ऊब चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। दावा किया कि 2022 में अखिलेश ही प्रदेश के सीएम होंगे। इस दौरान असोहा ब्लाक प्रमुख बीतेंद्र यादव, शिवबहादुर पटेल व मंजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें